फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer swings from tree by making sari noose

साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से झूल गया किसान...

Tue, 01 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer swings from tree by making sari noose
थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव में मंगलवार की शाम किसान ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव घर से दो किमी दूर आजमगढ़ की सीमा पर स्थित सिवान में पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। परिजनों की सहमति पर पंचनामा के बाद पुलिस ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द कर दिया। चर्चा है कि प्रेमचंद्र ने काफी कर्ज भी ले रखा था और इसके कारण ही वह तनावग्रस्त रहता था।
विज्ञापन

पोरईकला गांव निवासी प्रेमचंद्र राजभर (45) लघु सीमांत किसान थे। खेती ही उनकी आजीविका का सहारा था। परिवार में पत्नी, मां और पांच बच्चे हैं। मंगलवार को दोपहर में वह अचानक घर से चले गए। काफी देर तक उनका पता न चलने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच देर शाम आजमगढ़ की सीमा पर स्थित सिवान में बबूल के पेड़ पर साड़ी के बने फंदे पर प्रेमचंद्र का शव लटकता पाया गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते हुए चीख-पुकार मच गई। खेतासराय और आजमगढ़ के दीदारगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। खेतासराय एसओ राजेश यादव ने बताया कि प्रेमचंद्र काफी दिनों से अवसाद में थे। इसी अवसाद में उन्होंने फांसी लगा ली। परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है। उधर, प्रेमचंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रेखा, मां पतराजी देवी, बेटी अंजली (17), संजू (15), काजल (12), पुत्र सर्वेश (9), प्रवेश (7) शव से लिपट कर बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed