फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer Sandhya Singh, who makes 50 products from cow dung and urine, was honored by the Chief Minister.

Jaunpur News: गोबर और गोमूत्र से 50 प्रकार के उत्पाद बनाने वाली किसान संध्या सिंह को सीएम ने किया सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer Sandhya Singh, who makes 50 products from cow dung and urine, was honored by the Chief Minister.
संध्या सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । स्वयं
धर्मापुर कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं संध्या सिंह
विज्ञापन

केराकत। गोबर और गोमूत्र से 50 प्रकार के उत्पाद तैयार करने वाली संध्या सिंह को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान दिया। प्रोत्साहन के रूप में उन्हें 75 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
सरौनी पूरबपट्टी निवासी और धर्मापुर कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संध्या सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाएं गाय के गोबर और गोमूत्र से 50 से अधिक प्रकार के जैविक व प्राकृतिक उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों में धूपबत्ती, फिनाइल, हवन सामग्री, जैविक खाद, साबुन, सजावटी वस्तुएं, अचार और मुरब्बा शामिल हैं। इससे खेती के साथ-साथ मूल्य संवर्धन और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला है। महिलाओं की मेहनत और संगठन की कुशल कार्यप्रणाली का परिणाम है कि महज एक वर्ष में एफपीओ का टर्नओवर एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में संगठन से जुड़ी 665 महिला किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आय और आत्मनिर्भरता दोनों बढ़ा रही हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद संध्या सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्राकृतिक खेती से जुड़ी प्रत्येक महिला किसान और ग्रामीण परिवार की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed