{"_id":"681c70989af80f18ea05f332","slug":"farmer-injured-in-bull-attack-dies-during-treatment-mourning-in-the-house-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सांड के हमले में घायल हुआ किसान, उपचार के दौरान मौत, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सांड के हमले में घायल हुआ किसान, उपचार के दौरान मौत, घर में मातम का माहौल
Thu, 08 May 2025 02:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 02:46 PM IST
सार
किसान पशुओं को चराने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया। घटना में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कुंभ गांव में सोमवार को पशु चराने गए किसान की सांड के हमले में बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।बताया जाता है कि कुंभ गांव निवासी हरिलाल गौड़ (62) सोमवार को गांव के बाहर तालाब पर पशुओं को चराने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान छुट्टा सांड के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के घर में मातम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन