{"_id":"6ad922dc1248627871056815","slug":"farewell-given-to-goddess-durga-with-colors-of-abeer-and-gulal-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165468-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अबीर-गुलाल लगाकर मां दुर्गा को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अबीर-गुलाल लगाकर मां दुर्गा को दी गई विदाई
विज्ञापन
बरसठी क्षेत्र के खुआवां गांव में विसर्जन करते लोग। संवाद
जौनपुर। जयकारों, ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के बीच मंगलवार की रात से बुधवार तक जिले में दो हजार से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर से गांवों तक निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालु नाचते-गाते निर्धारित घाटों, कुंडों और तालाबों तक पहुंचे। करीब पांच सौ प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को भी होगा। सद्भावना पुल के पास बने शक्ति कुंड में क्रेन की मदद से 22 फीट ऊंची बड़ी महारानी की प्रतिमा विसर्जित की गई। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से 48वीं प्रतिमा शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार रात कोतवाली चौराहा स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने मां दुर्गा का पूजन किया। इसके बाद अहियापुर मोड़ पर प्रतिमाओं की आरती उतारकर नारियल फोड़ा और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, महासचिव मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जलालपुर में सई नदी किनारे बनाए गए कुंड में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, क्षेत्र में 125 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनमें 88 पंजीकृत थीं। सुरेरी क्षेत्र की 62 प्रतिमाएं राईपुर, देहुआ और भोड़ा में निर्धारित तालाबों में विसर्जित की गईं।
रामपुर में 22 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र
रामपुर नगर पंचायत के बरसठी तिराहे पर स्थापित 22 फीट ऊंची बड़ी महारानी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। नौ दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद नगर और आसपास के गांवों में निकली शोभायात्राओं के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
16 घंटे बाधित रही जलालपुर टाउन की बिजली
जलालपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे जलालपुर टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान करीब 16 घंटे बिजली गुल रही। ऊंची प्रतिमाओं के रास्ते में बिजली के तार बाधा बने। कई जगह केबल ऊपर उठाकर प्रतिमाएं निकाली गईं, जबकि कुछ स्थानों पर तार काटने पड़े। स्थानीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक लोगों की केबल काटे जाने की जानकारी दी गई।