फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family members were sleeping, jewelry and cash worth lakhs stolen

Jaunpur News: सोते रहे परिजन, लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 29 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Family members were sleeping, jewelry and cash worth lakhs stolen
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जहीरूद्दीनपुर गांव में हौसला बुलंद चोरों ने रविवार को एक घर को निशाना बनाया। परिजनों के सोने के दौरान चोरों ने पांच लाख के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जहीरूद्दीनपुर गांव का निवासी राजेश त्रिपाठी ने सोमवार को डायल 112 पर घटना की सूचना दी। बताया कि रविवार की रात वह परिजनों के साथ खाना-पीना कर अंदर सोने चले गए। इसी दौरान कुछ चोर घर के पीछे से मकान के अंदर दाखिल हो गए और कमरे में सो रहे परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद गोदरेज की आलमारी से करीब 1 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र समेत अन्य कई कीमती आभूषण चुरा लिए। सुबह राजेश की आंख खुली तो कमरा बाहर से बंद मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। लोगों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। दूसरे कमरे में जाकर देखा कि आलमारी में रखा सारा सामान बिखरा। और आभूषण और बक्सा गायब था। बगीचे में बक्सा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई वारदात, पीड़ित ने जताई आशंका -मल्हनी। पीड़ित राजेश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना पुरानी रंजिश के चलते भी हो सकती । कुछ दिन पहले ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से करीब 7 लोगों से उनका विवाद हुआ था। आशंका है कि इन्हीं लोगों ने चोरी की साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया हो, फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार पत्र विक्रेता के घर से दो लाख की चोरी-तेजीबाजार। थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में सोमवार की रात चोरों ने समाचार पत्र विक्रेता की छत के सहारे चोर घर में घुसकर नकदी एवं जेवर उठा ले गए। समाचार पत्र विक्रेता प्रदीप सिंह ने बताया कि घर में एक कमरे में परिवार के साथ सोए थे। रात को छत के सहारे चोर दाखिल हुए और 35000 रुपये नकद एवं लगभग दो लाख रुपये के जेवर त उठा ले गए। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की चोरी की सूचना का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed