{"_id":"671be621c31c0d32a80f43e3","slug":"family-members-create-ruckus-over-the-death-of-pregnant-woman-accuse-doctor-of-negligence-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: प्रसुता की मौत पर परिजनों का हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, मामले की जांच का शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: प्रसुता की मौत पर परिजनों का हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, मामले की जांच का शुरू
Sat, 26 Oct 2024 12:10 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:10 AM IST
सार
जौनपुर के शाहगंज सीएचसी पर गई प्रसूता की हालत बच्चे को जन्म देने के बाद बिगड़ी तो डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने हंगामा किया और बाद में प्रसुता की मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज के सीएचसी पर शुक्रवार को एक महिला प्रसव के लिए गई। बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शाहगंज सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके पूर्व परिजनों ने महिला को मृत समझ कर सीएचसी पर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सकाें ने बताया कि समीपवर्ती आजमगढ़ जनपद के पवई थानाक्षेत्र के बहिरापार गांव निवासी रमाकांत यादव की 34 वर्षीया पत्नी सुष्मिता को सुबह साढ़े नौ बजे चिकित्सालय लाया गया था। दोपहर 2.30 बजे उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे को नगर के ही एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पति रमाकांत यादव का आरोप है कि महिला चिकित्सक डाॅ. आकांक्षा सिंह को बार-बार फोन किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने आने में दो घंटे लगा दिए।
विज्ञापन
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को बुलाया गया तो उन्होंने परिजनों को बताया कि महिला की मौत हो गई है। इसके बाद पहुंची महिला चिकित्सक और स्टाफ ने नाटकीय ढंग से जीवित होने की बात बताकर उपचार शुरू कर दिया। इसके बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन शव लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक के प्रति रोष जताया। चिकित्सा अधीक्षक रफीक फारुकी ने बताया कि यहां से रेफर करते समय प्रसूता ठीक थी। परिवार के लोग जिला चिकित्सालय ले जाने में देर किए।
विज्ञापन