फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family ID of beneficiaries should be made soon: Harikesh Chaurasia

लाभार्थियों की जल्द बनाई जाएं फैमिली आईडी : हरिकेश चौरसिया

Sun, 01 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Family ID of beneficiaries should be made soon: Harikesh Chaurasia
रामपुर। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी व आयुष विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया ने शनिवार को गंधौना गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव ने भारत कृषि संकल्प अभियान में आयोजित गोष्ठी में हिस्सा भी लिया। विशेष सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर की जांच की। फैमिली आईडी के 20 लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए उनकी फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिये। जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत श्रम कार्ड के पात्र लोगों के कार्ड व 70 वर्ष से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिये। पंचायत सहायक से निर्गत जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस मौके पर एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव, उपायुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह, द्वितीय कमलजीत सिंह, बीडीओ अभिनव सरोज नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed