फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Faith over Shiva's marriage

शिवालयों में उमड़ी आस्था, गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 22 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Faith over Shiva's marriage
02- शिव रात्रि पर्व के मौके पर हाईडिल तिराहे स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करतीं महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पूरा जिला बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहा। हर-हर, बम-बम के उद्घोष के साथ भक्तों ने शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। सभी शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह शिव बरात भी निकाली गई, जिसमें झांकियां, भूत-प्रेत और गणों से स्वरूप शामिल थे।
विज्ञापन

भूतभावन भगवान शिव के दर्शन के लिए शुक्रवार की भोर से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पुरानी बाजार स्थित जागेश्वरनाथ, गोपी घाट स्थित गोमतेश्वरनाथ, हनुमानघाट, मियांपुर, हाइडिल तिराहा, एसबीआई गेट, सिटी स्टेशन रोड, बदलापुर पड़ाव स्थित शिवालयों में भक्तों की कतार लगी रही। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। पूरा इलाका हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के घोष से गूंजता रहा। यहां में मेले में महिलाओं-बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सीसी टीवी कैमरे से मंदिर परिसर में निगरानी की जाती रही। महंत मुरली गिरी, सोनू गिरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, पंकज मिश्रा, एजाज खान, चंदन सेठ ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

बक्शा के साईंनाथ मंदिर में भोर तीन बजे से देर रात भक्तों का तांता लगा रहा। मेला प्रबंधन समिति की माला शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष करीब एक लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया है। सिकरारा में रिमझिम बारिश के बावजूद अजोशी धाम, विश्वेश्वरनाथ, लंबोरदनाथ, शक्तेश्वरनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। सिंगरामऊ क्षेत्र के बाबा गुदरनाथ, त्रिभुवन बाबा, झलियवहानाथ बाबा, गौरीशंकर धाम में भक्तों का रेला लगा रहा। मछलीशहर क्षेत्र के दियांवा महादेव मंदिर, नगर के बरईपार रोड पर स्थित मेहरवां महादेव, खजुरहट गांव के मसवनबीर बाबा शिव मंदिर, जमालपुर के नर्मदेश्वर नाथ, छाछो के शक्ति धाम, घोरहा के शोभनाथ महादेव, बेलासिन के बउरहउ बाबा, पौहा के पारसनाथ शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। केराकत: क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव मंदिर, देवकली नागेवश्वर महादेव मंदिर, शिवनगर के शिवमंदिर आदि शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। बदलापुर: क्षेत्र के चंदापुर, घनश्यामपुर, तियरा, लेदुका, बरौली, पुरानी बाजार, श्रीराम जानकी मंदिर सरोखनपुर, कस्बे के पांचों शिवाला आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। राजाबाजार, नेवढ़िया, खुटहन, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, बरईपार, रामपुर, मड़ियाहूं, बरसठी, रामनगर, मुफ्तीगंज, डोभी, जफराबाद, गौराबादशाहपुर, धर्मापुर, खेतासराय, सुईथाकला आदि क्षेत्रों में स्थापित शिवमंदिरों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मों का केंद्र हैं परमात्मा शिव
महराजगंज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि बदलापुर शाखा की ओर से शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव परमात्मा की अद्भुत झांकी निकाली गई। विश्व बंधुत्व की स्थापना राजयोग परमात्मा को समझने व चरित्र के निर्माण का संदेश दिया गया। महोत्सव में ब्रह्माकुमारी आरती ने कहा कि एक ही परमात्मा है, जो सभी मनुष्यों के परम शिक्षक हैं। अगर स्वयं को परमात्मा का प्यारा बनाना है तो धतूरे के सामान बुराइयों को छोड़कर सौभाग्यशाली बनें। इस मौके पर बीके रानी, रामप्रसाद मौर्या, अच्छेलाल यादव, राधेश्याम, जगदीश, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed