फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eyes got moist hear martyrdom

शहादत सुन नम हो उठीं आंखें

Tue, 22 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eyes got moist hear martyrdom
शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देते अतिथि
क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 85वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर के कोतवाली चौराहे पर शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जौनपुर संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग देशभक्ति के गीत एवं नाटक मंचन में क्रांतिकारियों की शहादत सुनकर लोगों की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव ने भगत सिंह की फांसी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की अविस्मरणीय घटना बताई। उन्होंने देश में सामाजिक समरसता लाने के लिए भगत सिंह के विचारों को प्रासंगिक बताया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर राकेश कुमार पटेल ने कहा कि भगत सिंह को जानने और पढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने भगत सिंह को युवाओं का आदर्श बताया। दीवानी बार के मंत्री जय प्रकाश सिंह ने वर्तमान माहौल में भगत सिंह के विचारों को अपनाने और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फैलाने पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे  जौनपुर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने भगत सिंह को देश के आजादी का हीरो बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भगत सिंह के परिवार को भी नमन करते हुये देश के लिए बलिदान  देने वाले अमर शहीद सुखदेव, राजगुरु एवं लाखों शहीदों एवं उनकी माताओं को नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। राजेन्द्र सिंह ने देश भक्ति और गोल्डी मौर्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सलमान डांस ग्रुप ने भगत सिंह के पर नाटक मंचन कर दर्शकों की आखें नम कर दीं।


इस अवसर पर टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, डा. एचसी पुरोहित, नवनीत यादव  बिट्टू, विमल सिंह, तनवीर अब्बास शास्त्री, आकिल जौनपुरी, कैप्टन टीएन सिंह आदि मौजूद रहे। सतवंत सिंंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन महेंद्र  कुमार ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed