फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eye allergy problem increased due to strong sunlight and heat

Jaunpur News: तेज धूप और गर्मी से बढ़ गई आंखों में एलर्जी की समस्या

Sat, 13 Apr 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Eye allergy problem increased due to strong sunlight and heat
जौनपुर। गर्मी शुरू होते ही आंख की बीमारी बढ़ गई है। आंख लाल होने के साथ ही खुजली और सूजन शुरू हो गई है। धूल मिट्टी और तेज धूप आंखों को बीमार बना सकती है। जिला अस्पताल में रोजाना 100-150 लोग आंखों में एलर्जी, सूजन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी और तेज धूप बढ़ रही है, आंखों में कई समस्याएं बढ़ने लगी हैं। आंखों की एलर्जी के कई मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव का असर सेहत के साथ आंखों पर भी पढ़ने लगा हैं। इसके अलावा एलर्जी भी होती है। इसमें आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लाली और आंखों से पानी बहने जैसी दिक्कतें होती है। गर्मी में ज्यादा देर पंखे में रहने के कारण ड्राई आई की भी समस्या आती है।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण :-
गर्मी शुरू होने के बाद आंखों की बीमारी बढ़ गई है। तेज धूप के कारण आंखों में खुजली, सूजन, लाल होना, आंखों में जलन, आंसू आना और आंख से धुंधला दिखना आदि एलर्जी के लक्षण हैं।
विज्ञापन

नियमित करें आंखों की सफाई :-

जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.एसके रजक का कहना है कि गर्मी में आंखों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है।लक्षण होने पर सबसे पहले साफ और ठंडे पानी से आंखों को धुलना चाहिए। तेज धूप में बाहर जाना हो तो काला चश्मा जरूर पहनें। खुद से दवा लेने की बजाए चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में तेज धूप से आंखों पर खतरा बना रहता है। धूप की किरणों से मोतियाबिंद जैसे तमाम तरह के नेत्र रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।-डा.एसके रजक, नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed