फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Extortion case filed against father and son who were collecting money

Jaunpur News: धन उगाही करने वाले पिता-पुत्र पर रंगदारी का मुकदमा

Sat, 15 Jun 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Extortion case filed against father and son who were collecting money
कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजारवासियों से अवैध रूप से धन उगाही करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बाज़ारवासियों ने 15 जून को बाजार बंद करते हुए शासन के खिलाफ प्रदर्शन को स्थगित करते हुए प्रशासन की सराहना की।
विज्ञापन

थानागद्दी बाज़ार के लोगों ने मंगलवार को केराकत एसडीएम सुनील कुमार भारती व प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को पत्रक देते हुए कहा था कि जाखिया गांव के बजरंग बहादुर सिंह व उसका बेटा विकास सिंह द्वारा पैसे की मांग करते हुए धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने पीड़ित बाज़ारवासी राजकुमार सिंह की तहरीर पर बाप बेटे के खिलाफ़ रंगदारी व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया औरआरोपी पिता बजरंग बहादुर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पांच हजार 250 रुपये भी बरामद किया।
विज्ञापन

बाज़ार के पंकज सिंह, विनय पाठक, बीरबल गुप्ता, राजकुमार सिंह का आरोप है कि बजरंग बहादुर सिंह आए दिन पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, गांव की संपत्ति में तरह-तरह के कब्जे को लेकर झूठी शिकायत करता है। शिकायत के बाद दुकानदारों से रंगदारी की मांग की जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्ता ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई की हम सराहना करते हैं, बीते कई सालों से बाप-बेटेआतंक मचा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed