फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation summoned from 21 BDOs of the district

जिले के 21 बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from 21 BDOs of the district
मिशन शक्ति के तहत 13 हजार 782 महिलाओं को मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर जिले के 21 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। इन खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि 10 दिन के अंदर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में पांच लाख महिलाओं को मनरेगा से संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाना है। इनमें बकरी शेड, पशु शेड व बागवानी के लिए मदद समेत अन्य कार्य शामिल हैं। शासन के निर्देश पर प्राथमिकता से इस कार्य को किया जाना है, लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही बरतने वाले जिले के 21 बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ को चेतावनी दी गई है कि 10 दिन में स्थिति में सुधार नहीं होने पर सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed