फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explanation sought from XEN for non-cleaning of Kamasin drain

कमासिन ड्रेन की सफाई नहीं होने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from XEN for non-cleaning of Kamasin drain
कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में मौजूद सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेद? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कमासिन ड्ेन की सफाई नहीं होने पर सांसद सांसद श्याम सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों को सफाई व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया और बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक की गैरहाजिरी पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। मुसहर जाति के आवासों के निर्माण की स्थिति पर परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल 367 आवास स्वीकृत हुए है। जल्द ही उसका काम पूरा कर लिया जाएगा। मनरेगा एवं अमृत सरोवर का काम भी जल्द पूरा करने को कहा गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चार किलोमीटर लंबी कुड़ेला ड्रेन की सफाई करा दी गई है लेकिन कमासिन ड्रेन की सफाई नही हुई है। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सिलम साईं तेजा ने बताया कि फसल बीमा की समीक्षा की जा रही है। किसानों को उसका पूरा लाभ दिलाया जाएगा। सांसद ने अधिक किसानों को बैंक से ऋण दिलाने और जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सीडीओ को लहगपुर गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिया। रेलवे अंडरपास से जलनिकासी की व्यवस्था कराने को कहा। ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा से स्ट्रीट लाइट की जांच का का जल्द पूरा कराकर उसे लगवाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, मंगराबादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल, केराकत के तूफानी सरोज, एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशू), डीएम मनीष कुमार वर्मा डीडीओ बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed