{"_id":"58c840034f1c1b6a3732acf1","slug":"examination-of-attendees-will-be-sent-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"आॅनलाइन भेजी जाएगी परीक्षार्थियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आॅनलाइन भेजी जाएगी परीक्षार्थियों की हाजिरी
jaunpur
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और पर्चा सभी केंद्रों पर पहुंच चुका है। इस बार केंद्राध्यक्ष को परीक्षा केंद्र से ही अनुपस्थित छात्रों का डिटेल परीक्षा खत्म होने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर भेजना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद कक्ष निरीक्षक छात्रों की उपस्थिति का डिटेल तैयार कर तुरंत केंद्राध्यक्ष को उपलब्ध करा देंगे। शुूचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए बुधवार को डीएम ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे से बुलाई है। जिसमें परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही है। जिले के 285 केंद्रों पर कुल 201030 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 111353 लाख और इंटरमीडिएट के 89677 हजार छात्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका और पर्चा भेज दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में जिले के 573 कालेजों के छात्र परीक्षा देंगे।
इस वर्ष परीक्षा के लिए 285 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाविद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी केंद्रों पर शुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को डीएम ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटो की बैठक 12 बजे से बुलाई है। बैठक में शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।