फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   examination jaunpur university

मुख्य परीक्षा से पहले होगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Thu, 09 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
examination jaunpur university
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चालू सत्र की प्रायोगिक परीक्षा मुख्य परीक्षा से पहले कराने की तैयारी शुरू हो गई है। कुलपति ने परीक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परीक्षकों की सूची तैयार कर मुख्य परीक्षा से पहले प्रायोगिक परीक्षा करा ली जाए, ताकि परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल के चक्कर में रिजल्ट न फंसे। स्तानक और परास्नातक कक्षाओं का परिणाम समय से जारी कराना प्राथमिकता होगी। जिससे पास आउट छात्र किसी दूसरे संस्थान में दाखिला ले सकें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित हैं। मुख्य परीक्षा से पहले ही प्रैक्टिकल की परीक्षा कराने के लिए परीक्षा विभाग परीक्षकों की सूची तैयार करा रहा है। कॉलेजों को भी पत्र भेजकर परीक्षा कराने का निर्देश दिया जा रहा है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने परीक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि मुख्य परीक्षा से पहले सभी विषयों की परीक्षाएं हर हाल में करा ली जाए, ताकि परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों का मूल्यांकन कराने के बाद रिजल्ट तैयार कराने में किसी तरह की बाधा न आए। सत्र को नियमित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ के अलावा प्रयागराज जिले का एक कॉलेज शामिल हैं।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए विषयवार परीक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। कॉलेज को भी जल्द ही पत्र जारी कर प्रैक्टिकल परीक्षा कराने का निर्देश दे दिया जाएगा। -विनोद तिवारी, अधीक्षक, परीक्षा विभाग ‘’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed