फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University: UG and PG examination will start from first week in July

पूविवि: जुलाई में पहले सप्ताह से शुरू होगी यूजी-पीजी की परीक्षा, सवालों की संख्या होगी कम, डेढ़ घंटे का होगा पेपर

Wed, 16 Jun 2021 03:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Jun 2021 03:01 PM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के साथ ही अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Purvanchal University: UG and PG examination will start from first week in July
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थी चालू सत्र की परीक्षा में प्रमोट किए जाएंगे, जबकि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के साथ ही अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। वहीं, कुलपति प्रो. निर्णला एस मौर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को इसे लेकर परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू कराने पर सहमति बनी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि परीक्षा में पहले की तरह सवाल दिए जाएंगे, जबकि सवालों की संख्या में कटौती की जाएगी। परीक्षा तीन की बजाय डेढ़ घंटे की होगी।

विज्ञापन

 
समिति की बैठक में तय हुआ कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएगी। कोविड संक्रमण को देखते हुए परीक्षा का समय कम कर दिया गया है। इसके अलावा समिति ने यह तय किया कि जिन विषयों में दो पेपर की परीक्षा होती रही है, अब उनके एक पेपर की परीक्षा होगी। पहले पेपर के आधार पर दूसरे में नंबर दिया जाएगा। इसी प्रकार जिस विषय में तीन पेपर होते थे, अभी उनमें दो पेपर की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिन विषयों में तीन से अधिक पेपर की परीक्षा होती है, अब उनमें पहले, दूसरे और पांचवें पेपर की परीक्षा कराई जाएगी। प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। जिन विषयों में मौखिक परीक्षा होती है, उनमें ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि समिति की बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा पूर्व की तरह लिखित रूप से कराई जाएगी। सवालों की संख्या भी सीमित रहेगी। परीक्षाएं दो पाली में कराने पर बैठक में सहमति बनी। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. समर बहादुर सिंह, डा. ओपी सिंह, डा.मुनीर शर्मा, प्रो.अविनाश पार्थीडर, रजिस्ट्रार महेंद्र कुमार, एआर अमृत लाल, दीपक सिंह, उत्तम चौबे, डा. केएस तोमर, लक्ष्मी मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed