{"_id":"62dd8faf5550032ce715b400","slug":"ex-due-to-having-more-employees-the-financial-burden-is-increasing-jaunpur-news-vns6657437120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि: ज्यादा कर्मचारी होने के कारण बढ़ रहा है आर्थिक बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि: ज्यादा कर्मचारी होने के कारण बढ़ रहा है आर्थिक बोझ
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दो जिले विश्वविद्यालय से जोड़ने की मांग की है। 1987 में विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद कुल 12 जिले विश्वविद्यालय से जुड़े थे लेकिन अलग-अलग जनपदों में विश्वविद्यालय खुलने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सिर्फ दो जिले बचे हैं।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का निर्माण 1987 में हुआ था। निर्माण के बाद विश्वविद्यालय से कुल 12 जिले सोनभद्र, बलिया, बनारस, प्रयगराज, आजमगढ़, कौशांबी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, चंदौली, गाजीपुर जुड़े थे। अलग-अलग जनपदों में विश्वविद्यालय का निर्माण होने के बाद कुल 10 जिले पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कट गए। जबकि विश्वविद्यालय में जितनी कर्मचारी 12 जिले में काम कर रहे थे, उतने ही कर्मचारी अभी काम कर रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो जा रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विश्वविद्यालय से दो और जिले जोड़ने की मांग की है। बता दे की काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस बनने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 6 जिलों की कटौती की गई थी। इसमें सोनभद्र, बलिया, बनारस, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर जनपद थे। बाद में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय इलाहाबाद बनने के बाद प्रयागराज सिर्फ हडि़या का एक कॉलेज छोड़ने के बाद जिसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और कौशांबी जनपद जुड़ गया। फिर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ बनने के बाद मऊ और आजमगढ़ एक हो गया है। अब पूर्वांचल विद्यालय के पास सिर्फ दो जनपद जौनपुर और गाजीपुर बचे हैं। इसी को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके सामने यह प्रस्ताव रखा को जौनपुर सटे तीन 3 जनपदों प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में से कोई 2 जिले पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जोड़ दिया जाए जिससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। वहीं, कुलपित निर्मला एस मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री से लगभग 15 मिनट की वार्तालाप में उन्होंने तीन जनपदों के नाम बताएं जो जौनपुर से सटे हुए जिले हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अंबेडकर नगर में से कोई दो जनपद विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि इस पर विचार कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।