फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Everyone together said Happy New Year

सबने मिलकर बोला हैप्पी न्यू ईयर......

Fri, 01 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Everyone together said Happy New Year
जौनपुर। नए वर्ष का उल्लास हर किसी के सिर छाया रहा। घंटों पहले से ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए थे। शाम से ही पार्टियों का दौर शुरू हुआ। रात में 12 बजते ही सबने मिलकर हैप्पी न्यू ईयर कहा और जश्न में डूब गए। देर रात तक यह क्रम बना रहा। इसके पहले दिन भर खरीदारी में बीता। एक-दूसरे को भेंट करने के लिए फूल, गिफ्ट, केक की खूब खरीदारी हुई। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर नए साल के पहले दिन के लिए तैयारियां जोरों पर रही।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की विदाई की तैयारी लोगों ने एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी थी। इसके लिए परिवार और दोस्तों के साथ वह योजना बनाने में जुटे थे। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार ज्यादातर लोगों ने सार्वजनिक पार्टियों से दूरी बनाई। घरों में ही परिवार के सदस्यों और नजदीकी दोस्तों के साथ नए वर्ष के स्वागत का जश्न मनाया। दिन भर खरीदारी और तैयारी में लगे रहे। शाम होते ही वह पार्टी में जुट गए। एक-दूसरे को शुभकामना देने के लिए फूल, कार्ड और गिफ्ट खरीदे। केक तैयार कराया और फिर उसे लेकर अपने प्रियजन के पास पहुंच गए। सबने मिलकर नए वर्ष का जश्न मनाया। देर रात तक लोग इसमें डूबे रहे। तमाम लोगों ने एक जनवरी को सैर सपाटे का प्लान बना रखा है। कोई नजदीकी पर्यटन स्थल पर जाएगा तो कोई मंदिरों में शीश नवाकर नए वर्ष की शुरुआत करेगा। लिहाजा इन स्थलों पर भी नए वर्ष की तैयारियां जोर-शोर से होती रहीं। मां शीतला चौकियां धाम को गुलाब, गेंदा व बेला के फूलों से सजाया जा रहा है। यहां प्रतिवर्ष हजारों की भीड़ उमड़ती है। सुरक्षा के मद्देनजर देर शाम चौकियां चौकी इंचार्ज ने धाम स्थल पर पहुंचकर मार्च किया। दुकानदारों, पुजारी से मिलकर जानकारी ली। शहर में भी पुलिस की टीमें गश्त करती रहीं। शहर कोतवाली और लाइन बाजार पुलिस के अलावा महिला थाना और एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम शाम से ही भ्रमण करती रहीं।
विज्ञापन

नव वर्ष पर फूलों की महक फिजां में बरकरार रही
मुंगराबादशाहपुर। नगर में नव वर्ष पर फूलों की महक फ़िजा में बरकरार रही। लोगों ने अपने दोस्तों और करीबियों को फूल भेंट कर नए वर्ष की बधाई दी। युवा वर्ग की पहली पसंद गुलाब का फूल रही। नए वर्ष से उत्साह से लबरेज लोग देर शाम तक फूलों की खरीदारी करते देखे गए। बृहस्पतिवार की शाम को ही बीते वर्ष की विदाई और नए वर्ष का आगाज होने से पहले ही लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने लगे। दुकानों पर युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिली युवाओं की पहली पसंद गुलाब के फूल थे। छोटी से लेकर बड़ी बुके भी बिका। नए वर्ष की शुभकामनाएं देने का दौर देर शाम तक चला, जिससे फूलों की दुकानों पर भीड़ भाड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो कोरोना गो स्काई लालटेन छोड़कर किया नए वर्ष का स्वागत
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर मेन की ओर से नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया। जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर नए साल का स्वागत किया। इस अवसर पर गो कोरोना गो स्लोगन लिखा स्काई लालटेन आकाश में छोड़कर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर, डॉ विकास रस्तोगी ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सतर्कता ही कोरोना से बचाव का इलाज है। दो गज की दूरी व मास्क जरूरी है। इस अवसर पर सचिव अनिल गुप्ता, सैय्यद मो मुस्तफा, मेघना रस्तोगी, मिदहत फात्मा, अश्वनी बैंकर, शत्रुधन मौयश्ऱ, शैल मौर्य, डॉ. शिवानंद अग्रहरि, मदन गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा, रंजीत सिंह, डॉ अजीत कपूर, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed