फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Everyone has children, hence Chhath Puja is done for the host.

Jaunpur News: हर कोई है संतान है इस लिए यजमान के लिए करती हैं छठ पूजा

Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Everyone has children, hence Chhath Puja is done for the host.
शाहगंज। नहाय, खाय के साथ शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले में खूब उत्साह है। माताएं अपने संतान की सुखद जीवन, परिवार की समृद्धि के लिए छठ पूजा करती हैं। इस बार भी जिले के करीब 50 से अधिक छठ घाटों पर यह पूजा होगा। करीब 20 हजार से अधिक परिवार के लोग जुटेंगे। इन सबके बीच मुख्य आकर्षण होगा शाहगंज में किन्नर समाज का छठ पूजा। यहां किन्नर समाज के लोग विधि विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। उनका कहना है कि हर कोई संतान है इसलिए हम यजमान के लिए पूजा करते हैं।
विज्ञापन

छह साल से किन्नर समाज की डाली किन्नर छठ व्रत रखती हैं। कहती हैं कि भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करें जिनको औलाद नहीं है। कहती हैं कि हमारी पूजा उन छठी महिलाओं के लिए है जिनको औलाद नहीं है। वह इस बार भी छठ व्रत कर रही हैं। पहले तीन साल डाली ने सुल्तानपुर जनपद के महाबीरन में बने घाट पर छठ पर्व की पूजा-अर्चना कर लोगों की खुशामदी के लिए मन्नत मांगी थी। अब तीन साल से शाहगंज के राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर पूजा-अर्चना कर लोगो की मनोकामना के लिए पूजा अर्चना करती हैं। इसी तरह खेतासराय में रहने वाली बिहार के छपरा निवासी बिट्टो ने कहा कि हम अपने यजमान के लिए व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं। हमारी कामना होती है कि हर कोई सुख से रहे। छठी मइया हर किसी की गोद भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed