फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Every MLA will take charge of a division, performance will be judged by victory

हर विधायक को एक मंडल का जिम्मा, जीत से आंका जाएगा परफार्मेंस

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every MLA will take charge of a division, performance will be judged by victory
कुल्हनामऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन करती भीड़। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के गढ़ मल्हनी विधानसभा को भेदने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक बूथ का जिम्मा सौंपा है। क्षेत्र को पांच मंडलों में बांट कर प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी एक-एक विधायक को दी गई है। उन्होंने विधायकों को पूरी ताकत से अपनी जिम्मेदारी वाले मंडल में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा। यह संकेत भी दिए कि मंडल के परिणाम से ही उनके कामकाज का आकलन किया जाएगा। सीएम ने गठबंधन का प्रत्याशी उतरने की आशंकाओं को भी पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन

कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में बूथ, सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने 25 प्रमुख लोगों के साथ अलग से बैठक की। इसमें मल्हनी विधानसभा के बूथों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा की गई। चुनाव प्रभारी अनिल राजभर से कहा कि कोई बूथ अध्यक्ष सक्रिय न हो तो उसकी जगह दूसरे की तैनाती करें। किसी बाहरी नेता को बुलाना हो तो उसकी सूची पहले ही बना लें। उन्होंने इलाके की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। कहा कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा कहीं कोई दिक्कत हो तो समय रहते सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने पांचों विधायकों से कहा कि मल्हनी में पांच मंडल हैं। प्रत्येक विधायक अपनी सुविधानुसार एक-एक मंडल की जिम्मेदारी लें और जी-जान लगा दें। सांसद से निगरानी रखने को कहा। कहा कि हर हाल में मल्हनी का चुनाव जीतना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सांसद बीपी सरोज, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, मल्हनी के प्रभारी अनिल राजभर, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश चंद मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. लीना तिवारी, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके पहले सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद में भी सीएम ने बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि अन्य चुनावों की तरह न रैलियां होगी और न जनसभा। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है। हर कार्यकर्ता एक-एक वोटर से घर-घर जाकर संपर्क करें। कम से कम तीन-चार बार हर घर में पहुंचना है। लोगों को तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं। उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। किसी से डरने और घबराने की जरुरत नहीं है। कानून व्यवस्था संभालना सरकार का काम है, आप बस बूथ की स्थिति को संभालें। हम बूथ जीत गए तो चुनाव भी जीत जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, रामहित निषाद, क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा, जलालपुर प्रमुख संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सपा में मूली-मक्का, भाजपा में इमरती और इत्र पर जोर
जौनपुर। एक वक्त था जब जिले की पहचान इमरती और इत्र से होती थी। जौनपुर की इमरती का स्वाद दुनिया में मशहूर है। इसी तरह अच्छी खुशबू वाले इत्र के लिए भी जौनपुर पूरे देश में जाना जाता रहा। बाद में जौनपुर की पहचान को मूली और मक्का से जोड़ दिया गया। पूर्ववर्ती सपा सरकार में प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शनी में जौनपुर की मूली को सराहा गया। इसके बाद तो मूली से जौनपुर की पहचान हो गई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में फिर से जौनपुर की पहचान को इमरती और इत्र जैसे उत्पादों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इमरती की मिठास को आगे बढ़ाने के लिए इसे ब्रांड बनाया जाएगा। सरकार इसमें सहयोग करेेगी, ताकि पूरे देश-दुनिया में इसका स्वाद पहुंच सके। इसी तरह दम तोड़ चुके इत्र उद्योग को भी नए सिरे से बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि जौनपुर का इत्र उद्योग कन्नौज से भी पुराना है। इस पहचान को वापस लौटाया जाएगा।

कुल्हनामऊ में सड़क पर खड़े लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

कुल्हनामऊ में सड़क पर खड़े लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed