फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even Lord Ram has been looted; even the temple is not safe: Congress

भगवान राम को भी लूट लिया, मंदिर भी सुरक्षित नहीं : कांग्रेस

Sun, 28 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Even Lord Ram has been looted; even the temple is not safe: Congress
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह। संवाद
जौनपुर। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार परीक्षा भी ठीक से नहीं करा पा रही है। पेपर लीक होने के कारण देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। भाजपा सरकार में भगवान राम को भी लूट लिया। मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिस रामराज्य का सपना दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी आज उसी भाजपा सरकार में भगवान राम भी सुरक्षित नहीं है। अयोध्या के राममंदिर में हुई लूट और चंदा चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में भगवान को भी लूट लिया गया। अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट के नाम पर जमीन घोटाला, सोने चांदी की कीमती शिलाओं, भगवान का मुकुट हार आदि की चोरी से देश के हिंदुओं की आस्था पर गहरा आघात लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की नाकामियों का परिणाम है कि पढ़ा लिखा नौजवान दर-दर ठोकरें खा रहा है। आत्महत्या करने करने पर मजबूर हो गया है। प्रधानमंत्री को देश के नौजवानों से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार सभी दावे हवा हवाई हो गई हैं। उत्तर प्रदेश अपराध गढ़ बन गया है, यूपी में हत्याएं, लूट डकैती की घटनाओं से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर फेल है। जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज मंजूर, दिवाकर मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed