{"_id":"66aaa16574562ee3c30538e4","slug":"even-after-shooting-the-young-man-criminals-kept-shoveling-him-till-he-died-video-goes-viral-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-119725-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक को गोली मारने के बाद भी मरने तक बेल्चा मारते रहे अपराधी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक को गोली मारने के बाद भी मरने तक बेल्चा मारते रहे अपराधी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा के कयार नहर के पास युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें अपराधी अब्दुल्ला को गोली मारने के बाद भी वह जिंदा न रहे, इसके लिए घटना स्थल पर उसको बेल्चा से मारते रहे। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वारदात के बाद वीडियो में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। मामले में पुलिस ने कड़ी को कड़ी जोड़ते हुए डीपीआरओ के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि डीपीआरओ की गाड़ी को छोड़ दिया। मारे गए युवक अब्दुल्ला से पिता के पुराने विवाद को खत्म करने का आरोपी दबाव बना रहे थे। सुलह न करने पर बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया।
कयार नहर के पास मंगलवार देर शाम अब्दुला की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके पहले बीते सात मई को बदमाशों ने उसके पिता एजाज की भी हत्या की था। अब्दुल्ला की मौत के विरोध में बुधवार को बाजार बंद रहा। एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने रमाकांत, अनुज, जितेंद्र, राकेश, रेहान के खिलाफ मुकदमा किया। मृतक की मां हकीकुमनिशा और छोटे बेटे अब्दुल रहीम ने आरोप लगाया कि बीते सात मई को बारजे के विवाद को लेकर पड़ोसी अरमान, रहमान ने अब्दुला के पिता एजाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अरमान, रहमान, रेहान और मां व बहन को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही रेहान व रहमान जमानत पर बाहर आकर सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। सुलह न होने को लेकर अब्दुला की हत्या को अंजाम दिया गया। मां हकीकुमनिशा, भाई अब्दुल रहीम, पत्नी जया शाह ने बताया कि जब तक हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर नहीं चल जाता तब तक मिट्टी नहीं देंगे। घटना में शामिल मुख्य आरोपी अनुज यादव के रिश्तेदार को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है। यह डीपीआरओ का चालक है खुटहन का रहने वाला है। इस बाबत सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि घटना में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। डीपीआरओ के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी, हालांकि उसकी गाड़ी को छोड़ दिया गया।
..........
30 लाख की जमीन बेचकर दी थी सुपारी
भाई अब्दुल रहीम का आरोप है कि पिता एजाज की हत्या के मामले में जेल में बंद अरमान व उसके परिवार की जमानत कराने व अब्दुल्ला की हत्या की साजिश रचने के लिए रेहान व उसके परिवार अपने खेत को 30 लाख रुपये में बेच दिया था। रेहान व अरमान पर मृतक अब्दुल्ला के पिता एजाज में हत्या का मुकदमा दर्ज है, यह जमानत पर बाहर हैं। वही आमगढ़ के बरदह के अजाऊर निवासी रमाकांत यादव के ऊपर 10 साल पहले अपनी चाची की गला रेतकर हत्या करने का मामला दर्ज है। यह भी जमानत पर खुलेआम घूम रहा है।