फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Even after one year the construction of research building has not started

Jaunpur News: एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ शोध भवन का निर्माण

Tue, 10 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even after one year the construction of research building has not started
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत 20 करोड़ का अनुदान मिलने के बाद भी विश्वविद्यालय परिसर में शोध भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

विवि को मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने के लिए शोध भवन की स्थापना होनी है। शोध भवन के जरिये नई रिसर्च लैब, उन्नत तकनीकी उपकरण और शैक्षणिक सुविधाओं की बहाली की तैयारी थी। लेकिन हकीकत यह है कि योजना सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कार्यदायी संस्था जल निगम को टेंडर दे दिया गया है। ठेकेदार भी तय हो चुका है, लेकिन अभी तक धन निर्गत नहीं किया गया है। इसके कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि 20 करोड़ की लागत से शोध भवन का निर्माण होना है। शासन धन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अभी तक धन मिला नहीं है। टेंडर भी हो चुका है। धन मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शासन से मिले धन से शोध के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है। ताकि छात्रों को शोध के बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed