फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Evaluation started, one thousand category improvement answer sheets were checked on the first day

शुरू हुआ मूल्यांकन, पहले दिन जांची गईं एक हजार श्रेणी सुधार उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Evaluation started, one thousand category improvement answer sheets were checked on the first day
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की श्रेणी सुधार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो गया है। मूल्यांकन कार्य उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग के बाद और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। इसके लिए पेपर सेंटर को मूल्यांकन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

स्नातक-स्नातकोत्तर श्रेणी सुधार की परीक्षाएं बीते माह में जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ में कराई गई थी, जिसके लिए करीब 35 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। विश्वविद्यालय ने नई एजेंसी से कोडिग कराना शुरू कर दिया है। मूल्यांकन के समन्वयक डाक्टर हरिओम त्रिपाठी और सहायक समन्वयक डा. ईश्वरचंद्र मौर्य, डॉ. संदीप कुमार को बनाया गया है। उन्हीं की देखरेख में मूल्यांकन कार्य संपन्न होगा। इस दौरान पेपर सेंटर से मूल्यांकन कार्य संपन्न कराने के लिए परीक्षकों को बुलाया गया। पहले दिन सोमवार को दो पाली में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। इस दौरान एक हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन हो रहा है। इस बारे में श्रेणी सुधार विभाग के अधीक्षक उदयराज पटेल ने कहा कि मूल्यांकन शुरू हो गया है और पूरी तरह मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कोडिंग के बाद हो रहा है। शीघ्र मूल्यांकन कार्य पूरा कराकर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। पहले दिन मूल्यांकन केंद्र का परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने निरीक्षण किया और मूल्यांकन कार्य में लगे जिम्मेदारों व परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और निष्ठा से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed