फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   evaluation started in east university

Jaunpur News: पूविवि में शुरू हुआ मूल्यांकन

Thu, 25 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
evaluation started in east university
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हवन पूजन के साथ शुरू हो गया। परीक्षा विभाग के अधीक्षक एमएम भट्ट, शिक्षक नेता डॉ. विजय प्रताप तिवारी व डॉ. सिद्दार्थ सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। इस मौके पर रघुनंदन व अन्य लोग मौजूद रहे। पहले दिन पत्रकारिता, सैन्य विज्ञान का मूल्यांकन शुरू हुआ। 26 मई से भूगोल, 30 को प्राचीन इतिहास और मध्य कालीन इतिहास और दो जून को समाजशास्त्र का मूल्यांकन कराया जाएगा। शेष विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तिथि बाद में जारी की जाएगी। मूल्यांकन में आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिले के कॉलेजों में शामिल छात्र शामिल हैं। अधीक्षक एमएम भट्ट ने बताया कि सभी जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगा ली गई हैं। समय से मूल्यांकन खत्म कराकर रिजल्ट घोषित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed