फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eunuchs again blocked the road by placing the dead body on the road, a case of murder was registered against 6 people including the husband

Jaunpur News: सड़क पर शव रखकर किन्नरों ने फिर किया चक्काजाम, पति समेत 6 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs again blocked the road by placing the dead body on the road, a case of murder was registered against 6 people including the husband
मुंगराबादशाहपुर। सड़क दुर्घटना में कार सवार एक किन्नर की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को साथी किन्नरों ने कार चालक और उसके पांच साथियों पर हत्या का आरोप लगा शव को थाने के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कार चालक और उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव निवासी अंजली किन्नर (30) कार से कोदहूं निवासी अपने पति अंबुज मौर्या के साथ प्रयागराज गई थी। रविवार की सुबह लौटते समय पांडेयपुर गांव के पास कार सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में अंजली की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंबुज को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजली की मौत की खबर सुनते ही रविवार की शाम साथी किन्नरों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना में जमकर हंगामा किया था। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव घर पहुंचते ही किन्नरों में आक्रोश फैल गया। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे सड़कें के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किन्नरों का आरोप है कि अंबुज मौर्या व उसके पांच साथियों ने किन्नर अंजली की हत्या कर दी। करीब एक घंटे के बाद पुलिस के समझाने बाद जाम को समाप्त किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अंबुज मौर्या व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed