फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Error correction in marksheets stopped in U.V.

पूविवि में अंकपत्रों में त्रुटि संशोधन बंद

Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Error correction in marksheets stopped in U.V.
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंकपत्र में त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया बंद हो गई। इसके चलते हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं कालेज कर्मी अभिभावक चक्कर लगाकर परेशान हैं। अंक पत्रों, उपाधि में त्रुटि के चलते नौकरियां व आगामी कक्षाओं में प्रवेश लेने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक, बीपीएड, बीएड, एमएड के छात्र-छात्राओं के अंकपत्र की काफी त्रुटियां एवं भिन्नता हैं। यह त्रुटियां विश्वविद्यालय की एजेंसी, कॉलेजों और छात्रों तरफ से भी हुई। इसके चलते छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विश्वविद्यालय, कालेज और एजेंसी की गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ को मिलाकर तीन हजार से अधिक ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनके अंक पत्रों में पिता-माता, जन्मतिथि, वर्ष नामांकन संख्या समेत नाम में काफी त्रुटियां और भिन्नता हैं। खामियों को ठीक कराने के लिए छात्र-छात्राएं कालेज कर्मी अभिभावक विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग से यह कहकर वापस कर दिया जा रहा है कि गड़बडि़यों का संशोधन का काम बंद हो गया है। संबंधित अधिकारी का आदेश नहीं होगा, तब तक त्रुटियां यथावत रहेंगी। आजमगढ़ से आई रश्मि सिंह, राहुल शुक्ला, जितेन मिश्रा ने बताया कि अंकों पर नाम में त्रुटि हुई है। उसे ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यहां कोई कर्मचारी अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। जौनपुर से पवन मौर्या, शुभम पांडेय की भी यही परेशानी है। मऊ से आए हुए दिलीप सिंह ने कहा कि अंकपत्र सुधारवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुरानी एजेंसी जाने के चलते डाटा नई एजेंसी को दिया गया है। वह अपडेट करने में जुटी है। इधर रिजल्ट निकालने का दबाव है। इसमें मामला उलझा हुआ है। दो सप्ताह में डाटा अपडेट हो जाएगा। इसके बाद संशोधन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - वीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed