Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entry of four-wheeled and three-wheeled vehicles will be prohibited for two days

Jaunpur News: दो दिन तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Entry of four-wheeled and three-wheeled vehicles will be prohibited for two days
जौनपुर। डाला छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से 16 नवंबर को सुबह पूजा समाप्त होने तक लागू रहेगी। इसके तहत शहर में आने वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोककर श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचाया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। केरारवीर पुलिस बूथ के पास किला साइड सड़क किनारे खाली स्थान पर मोटरसाइकिलें पार्क होंगी। सद्भावना तिराहे से कीर्ति कुंज के सामने खाली जमीन पर भी दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें वाहन
यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने और सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से बचने को कहा गया है। साथ ही यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि छठ पूजा के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।
विज्ञापन

इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन
कुत्तूपुर की तरफ से आने वाले वाहन :
चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। सद्भावना पुल और शाही पुल पर पूजा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को चहारसू चौराहा और अशोक टॉकीज तिराहे पर उतारा जाएगा। इसके बाद वाहन किले के पास, राज कॉलेज और अटाला मस्जिद के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। चाहरसू और अशोक टॉकीज से शाही पुल व सद्भावना पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन :
चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को पॉलिटेक्निक चौराहे से शहर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। पूजा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों को ओलंदगंज चौराहे से सद्भावना तिराहे की तरफ भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वाहन बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क होंगे।
ओलंदगंज और सद्भावना तिराहे से प्रतिबंध :
ओलंदगंज चौराहे से शाही पुल और सद्भावना तिराहे से सद्भावना पुल की तरफ कोई भी तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं जाएगा। शहर के अंदर केवल श्रद्धालुओं को लेकर घाट की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा को प्रवेश दिया जाएगा।

मछलीशहर और बदलापुर पड़ाव की तरफ से आने वाले वाहन:
इन दोनों तरफ से आने वाले चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मल्हनी की तरफ से आने वाले वाहन बड़ी मस्जिद होते हुए शाहगंज पड़ाव से कुत्तूपुर की तरफ जाएंगे। जेसीज चौराहे से पूजा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed