फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   entry in jaunpur only after thermal screening

बार्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही जिले में मिलेगा प्रवेश

Sat, 28 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
entry in jaunpur only after thermal screening
जौनपुर। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में रहकर नौकरी या मजदूरी करने वाले जिले के लोग अब घर लौटने लगे हैं। कोई पैदल ही घर की ओर रवाना हुआ है तो कोई निजी वाहनों का सहारा ले रहा है। ऐसे सभी लोगों को जिले में बिना जांच के प्रवेश न देने का डीएम ने आदेश दिया है। बार्डर पर थर्मल स्कैनर से सभी की जांच की जाएगी। स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे शहरों में रह रहे लोग लॉक डाउन के बाद घर लौटने के लिए बेताब हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में फंसे ऐसे सैकड़ों लोगों को लेकर शनिवार की सुबह बसें रवाना की गई। इन शहरों में रह रहे लोगों के जरिए किसी भी तरह कोरोना का संक्रमण जिले में न पहुंचे, इसके लिए डीएम ने बार्डर पर जांच का आदेश दिया। एडीएम वित्त, सीएमओ, एएसपी ग्रामीण और एआरएम रोडवेज को जिम्मेदारी दी गई कि जिले के बार्डर पर पहुंचते ही सभी यात्रियों की बारी-बारी चेकिंग की जाए। थर्मल स्क्रीनिंग में अगर कोई संदिग्ध लगता है तो उसे रोक लें। नाम-पता व अन्य जानकारी नोट करने के बाद उसे क्वारंटीन में रखना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने पैदल यात्रा कर रहे जिले में पहुंचने वालों पर भी इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed