{"_id":"62b0a9b2684ebc3f3829518d","slug":"enthusiasm-shown-about-yog-today-9-lakh-people-will-make-a-record-jaunpur-news-vns659800468","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाभ्यास को लेकर दिखा उत्साह, आज 9 लाख लोग बनाएंगे रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाभ्यास को लेकर दिखा उत्साह, आज 9 लाख लोग बनाएंगे रिकार्ड
विज्ञापन
जौनपुर। अमृत महोत्सव के तहत देश के 75जिलों में एक-एक ऐतिहासिक स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराया जाएगा। जनपद में शाही किला पर योग कराया जाएगा। जहां योगाभ्यास के प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास सोमवार को प्रात: कालीन सत्र में किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में नौ लाख लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि रिकार्ड बनेगा।
शाही किला में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि होंगी। वे सुुबह 6.15 बजे शाही किला में पहुंचेंगी। वहीं, इसी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी, समग्र विकास, नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग मंत्री एके शर्मा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। योगाभ्यास में शामिल लोगों को सफेद रंग का टीशर्ट पहननी है। इसके पूर्व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को शाही किला में सुबह छह से आठ बजे तक योगाभ्यास किया गया। इस योगाभ्यास में एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ फारिजन ट्रेड डॉ. आमिय चंद्रा और उप सचिव वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार विनोद कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ सीलम साईं तेजा, सीडीओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के दिशा निर्देशन में योग शिक्षकों ने अभ्यास कराया।