{"_id":"56f41abd4f1c1b7a35f14d24","slug":"enjoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका विहार का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौका विहार का उठाया लुत्फ
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
होली पर रंग खेलने के बाद गोमती नदी में नौका विहार करने जाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन बच्चों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाने के बाद शाम को नौका विहार का भी लुत्फ उठाया। शाम को गोमती नदी के हनुमान घाट, गोपी घाट, गूलर घाट से लेकर बलुआ घाट तक नदी में मेले जैसा दृश्य रहा। लोगों ने नदी में स्नान कर रंग छुड़ाया फिर नौका विहार किया। देर शाम तक यहां नदीं में दर्जनों की संख्या में नावों पर बैठ कर लोग शैर सपाटा करते रहे।
जितने लोग नदी में नाव पर शैर कर रहे थे उससे कहीं अधिक संख्या में लोग नदी के दोनों छोर मौत मस्ती करते रहे। इस मौके पर नाविकों ने भी खूब कमाई की। उधर, मां शीतला देवी रंग मंच की ओर से गुरुवार को मां शीतला धाम चौकियां में होली बारात निकाली। बारात मां के धाम से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए सुरजघाट पर आकर समाप्त हो गई।
इस दौरान बाराती जोगिरा गाते हुए चल रहे थे। अध्यक्ष रतन गिरी ने बताया कि हर वर्ष होली के दिन मां शीतला धाम से होली बारात निकली जाती है, सूरजघाट पहुंचकर समाप्त होता है। इस दौरान रास्ते में खड़े पुरुष व महिला बारातियों पर रंग डालने के साथ ही उनका स्वागत करती हैं। होली बारात में अमित माली, विनय गिरी, बृजेश माली, सोनू माली, रामजनक माली, गोरख माली, प्रधान राधा रमण तिवारी व एसके सिंह आदि रहे।