फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Englishadhyaksh ke paanch aur sabhaasad ke lie 74 ne kiya naamaankan 74 nominations for the post of president and 5 members

Jaunpur News: अध्यक्ष के पांच और सभासद के लिए 74 ने किया नामांकन

Sat, 15 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Englishadhyaksh ke paanch aur sabhaasad ke lie 74 ne kiya naamaankan   74 nominations for the post of president and 5 members
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर गहमा-गहमी रही। कड़ी सुरक्षाके बीच अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच और सभासद पद के लिए 74 लोगों ने नामांकन किया। वहीं, अध्यक्ष पद पर 52 व सभासद पद पर 130 लोगों ने पर्चे खरीदे। अभी 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 11 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 17 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 20 अप्रैल को होगी और 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, नगर पंचायत कचगांव में अध्यक्ष पद के लिए दो, रामपुर में एक, बदलापुर में दो नामांकन किए गए। नगर पालिका परिषद जौनपुर में सदस्य के लिए 15, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए छह, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में तीन, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में छह, नगर पंचायत कचगांव में 13, नगर पंचायत जफराबाद में तीन, नगर पंचायत मड़ियाहूं में दो, नगर पंचायत रामपुर में सात, नगर पंचायत बदलापुर में 19 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। सभासद पद के लिए जौनपुर नगर पालिका परिषद में 31, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 33, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर छह, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 10, नगर पंचायत कचगांव में पांच, नगर पंचायत जफराबाद में पांच, नगर पंचायत खेतासराय में नौ, नगर पंचायत मछलीशहर में सात, नगर पंचायत मड़ियाहूं में चार, नगर पंचायत रामपुर में आठ, नगर पंचायत बदलापुर में 10, नगर पंचायत केराकत में दो उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed