फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Energy Crisis Relief in city electricity is still being cut for 12 hours in village spending problem in night

Electricity Crisis: शहर में राहत, गांव में अभी भी 12 घंटे कट रही बत्ती, करवटें बदल रात काट रहा जौनपुर; परेशानी

Thu, 26 Jun 2025 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 10:23 PM IST
सार

Electricity Crisis: यूपी के जौनपुर जिले में बिजली कटाैती का दंश शहर से लेकर गांव के लोग झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। बत्ती गुल हो जाने के कारण पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Energy Crisis Relief in city electricity is still being cut for 12 hours in village spending problem in night
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबीं काॅलोनियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: बिजली कटौती से शहर वासियों को तो राहत मिल गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अभी भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल नहीं पाया है। शहर में सिर्फ ट्रिपिंग हो रही है लेकिन गांव में अभी भी 12 से 13 घंटे की कटौती जारी है।

विज्ञापन


बरसात शुरू होने से थोड़ी राहत मिली है। शहर में एक सप्ताह पहले तक 6 से 8 घंटे कटौती हो रही थी। अब ट्रिपिंग या एक-दो घंटे की ही कटौती हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी भी 12-13 घंटे की कटौती झेल रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या तब हो रही है जब क्षेत्र का ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा या फिर कोई तार टूट कर गिर जा रहा है। इन्हें बनाने में 48 घंटे तक का समय लग रहा है। इससे सबसे अधिक पानी की समस्या हो रही है। बिजली नहीं रहने से घरों में बनीं टंकियां भर नहीं पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1- सुइथाकलां में 10 घंटे कट रही बिजली : सुइथाकलां क्षेत्र में हो रही अनवरत बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में 8 से 10 घंटे ओवरलोड का हवाला देकर बिजली कटौती की जा रही है। रात में सबसे अधिक कटौती हो रही है।

2- मल्हनी में 12 घंटे हो रही कटौती : आदमपुर विद्युत उपखंड केंद्र से संचालित बैजारामपुर, सलहदीपुर, बरैयाकाजी, मझलीपट्टी, गुलालपुर गांव में बिजली महज 12 घंटे ही रह रही है। एक दिन करीब 7 से 8 बार बिजली ट्रिप होती है।

3- बरईपार में 13 घंटे की कटौती : बरईपार क्षेत्र में मछली शहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर और कान्हापुर फीडर पर 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है। रात में 12 से अधिक बार बिजली कटती है और 24 घंटे में 10 से 12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पा रही है।

4- गौराबादशाहपुर क्षेत्र में 10 घंटे की कटौती : कबिरुद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 72 गांवों में बिजली कटौती लगातार की जा रही है। बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। बिजली कटौती से किसानों की धान की नर्सरी में सिंचाई नहीं हो पा रही है। साथ ही बिजली से जुड़े कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

बोले अधिकारी
ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए उपकेंद्र पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिया गया है। ट्रांसफाॅर्मर और तार भी जल्द से जल्द बदलने के निर्देश दिए हैं। - ई. रामदास, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed