फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment removed from tracks in the city

Jaunpur News: नगर में पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 11 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from tracks in the city
मछलीशहर। नगर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को दोपहर में अभियान चलाकर नाली और पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। त्योहार के समय नगर में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नगर के चुंगी चौराहे, सरकारी अस्पताल के सामने, सब्जी मंडी, मंगल बाजार, सराय, शादीगंज, जंघई चौराहा सहित नगर के तमाम स्थानों पर नालियों व फुटपाथों पर दुकानदारों एवं ठेला चालकों द्वारा किए गए कब्जे को सख्ती से हटवाया। इस दौरान प्रशासन ने पटरियों पर रखे सामान लगाए गए बोर्ड को अपने कब्जे में ले लिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, ईओ बृजकिशोर सिंह, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, नगर पंचायत लिपिक प्रवेश सिंह एवं मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed