फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment removed by campaign

अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed by campaign
30- यातायात माह के दौरान कसेरी बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों का चालान करते यातायात निरीक्षक विनोद स - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जाम की समस्या से जूझ रहे इस शहर में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। बेतरतीब खड़े 17 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। दूकानदारों को भी हिदायत की गई कि वे अपनी दूकान के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी न करने दें। यह अभियान आज से लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक विनोद सिंह पुलिस बल के साथ शाम को चार बजे मछलीशहर पड़ाव से अभियान की शुरूआत की। मछलीशहर पड़ाव के अलावा, बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, शाही पुलल, कशेरी बजार, किला रोड, सद्भावना पुल रोड समेत आधे शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की कार्यवाही देख तमाम लोग खुद सड़क से वाहन हटाने लगे। शहर में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे जहां तहां लोग दूकानों के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। जिसके चलते कदम कदम पर जाम लगता है। खास तौर से सुबह दफ्तर जाने के वक्त और शाम को दफ्तर और स्कूल बद होने के वक्त लोग जाम में फंस जाते हैं। घंटों जाम में फंसकर जूझना इस शहर की आदत बन गई है। ओलंदगंज समेत अन्य इलाकों में तमाम दूकानदार सड़क तक माल फैलाए हुए रहते हैं। यहां आने वाले खराददार सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। दोनों पटरियों पर करीब सात से आठ फिट सड़क गाडिय़ों से घिरी रहती है। जिसके चलते वाहन जाम में फंस जाते हैं। जब स्कूल की बसें एक साथ शहर में पहुंचती हैं तो समस्या और गंभीर हो जाती है। इसे देखते हुए यातायात निरीक्षक ने दूकानों के सामने बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

दुकान खाली माल सड़क पर
शहर में नखास, कशेरी बाजार, सब्जी मंडी. कचहरी रोड, लाइनबाजार, रुहट्टा समेत अन्य प्रमुख इलाकों में तमाम दुकानदार माल को बाहर फैलाकर रख देते हैं। जबकि दूकान के अंदर माल खाली हो जाता है। वे ग्राहकों को आकर्षित करन के लिए ऐसा करते हैं। जो यातायात में बाधा पहुचंाता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर वाहनों की पार्किंग के चलते जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। इसके खिलाफ शनिवार से अभियान चलाया गया है। यह अभियान तबतक चलेगा जबतक लोग पार्किं उचित स्थान पर नहीं करेंगे।
विनोद सिंह
यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed