फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter between police and miscreants five arrested and two absconding in jaunpur

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पांच गिरफ्तार और दो फरार

Tue, 25 Jan 2022 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jan 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants five arrested and two absconding in jaunpur
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

सरौना गांव में वसुही नदी पुल के पास सोमवार रात पुलिस और अंतर जनपदीय ट्रक लुटेरों के गिरोह में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पांच और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में पांच प्रतापगढ़ और एक प्रयागराज का निवासी है। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस व कार बरामद किया है।

विज्ञापन


 एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह गश्त पर थे। देर रात सूचना मिली कि10 जनवरी की रात कस्बे में बाईपास पर ट्रक लूटने वाले बदमाशों का गिरोह किसी घटना को अंजाम देने चार पहिया वाहन से वसुही नदी पुल की तरफ आ रहा है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर ली। कुछ ही देर बाद जौनपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार से कुछ असलहाधारी निकलते दिखे और एक ट्रक को रोक कर चालक से गेट खुलवाने लगे।
विज्ञापन

 

उसी समय पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाते हुए सरसों के खेत में भागे। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगने से अशेष नाथ सिंह बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में बदमाश मोहम्मद गुफरान निवासी कसेरूआ थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ घायल होकर गिर पड़ा। उसके सहित पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गए। मौके से कार के अलावा तीन तमंचे, छह कारतूस, खोखे व 10 जनवरी को ट्रक चालक से लूटा गया मोबाइल मिला।  घायल बदमाश को पुलिस प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिर वहां से बीएचयू ले गई। ऑपरेशन कर गोली निकाले जाने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुफरान को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाश कार के कागजात नहीं दिखा सके। मुठभेड़ में गिरफ्तार मो. गुफरान के अलावा सलमान निवासी मरखामई नई बाजार थाना मऊआइमा जिला प्रयागराज, मेराज अली निवासी सराय गोविंराय थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़,  दीपक सिंह निवासी मेंहदौरी थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़,  मो. वसीक निवासी कुसफरा थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़ और मसीद निवासी कुलहीपुर थाना मांधाता जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। जबकि 
आजाद निवासी कुलहीपुर थाना मांधाता जिला प्रतापगढ़ व दिलशाद निवासी मरखा मई नई बाजार थाना मऊ आइमा जिला प्रयागराज फरार हो गए। सभी पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed