फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employment servants submitted memorandum to ADO AG

रोजगार सेवकों ने एडीओ एजी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted memorandum to ADO AG
बक्शा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीओ एजी चंद्रिका यादव को सौंपा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री राकेश कुमार ने कहा कि सीएम के खिलाफ ही साजिश रचने वाले कुछ अधिकारियों के बारे में सोशल मीडिया पर कुशीनगर के रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता ने खुलासा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बात से नाराज होकर अधिकारियों ने संगठन के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अधिकारियों से अविलंब मुकदमा वापस लेने की मांग की। बैठक में सचिन पांडेय, महेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, शांतिभूषण, सूर्यप्रकाश सिंह, उर्मिला यादव, विजेंद्र, राना प्रताप, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed