फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis given on the protection and expansion of Hindu culture

हिंदू संस्कृति की रक्षा और विस्तार पर दिया गया जोर

Sun, 03 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis given on the protection and expansion of Hindu culture
जौनपुर। हिंदू नव वर्ष के मौके पर जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

मडि़याहूं: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ओमप्रकाश के नेतृत्व में मडि़याहूं खंड के पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। पथ संचलन शोभायात्रा नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मैदान से निकलकर भ्रमण करते हुए मडि़याहूं पीजी कॉलेज परिसर स्टेशन रोड पर समाप्त हुआ। वक्ताओं ने देश और समाज के उत्थान के लिए हिंदू संस्कृति की रक्षा और विस्तार पर जोर देते हुए सशक्त भारत के निर्माण का आवाहन किया गया। इस अवसर पर नगर में जगह-जगह तोरणद्वार और स्वागत पंडाल बनाए गए थे, जहां से नगरवासियों द्वारा स्वयं सेवकों का अभिनंदन किया गया।

सुजानगंज के रतनपुर गांव में शनिवार को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। सुबह की ग्रामीणों ने अपने घरों की सफाई की। गांव में प्रत्येक घर भगवा झंडा लगाया गया। सभी लोग एकत्र होकर एक दूसरे को नव वर्ष को बधाई दी। सुंदरकांड का पाठ ग्रामीणों द्वारा किया गया जिसके बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। बृजभूषण तिवारी (अनुपम), सत्यदेव तिवारी, सतीश चंद्र तिवारी नेता, आत्माराम, दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रेमनाथ, अमित, रिंकू, हर्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रह्मदेव उपाध्याय के नेतृत्व में रामपुर खंड के पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों द्वारा रामपुर नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। पथ संचलन शोभायात्रा नगर जूनियर हाईस्कूल रामपुर के प्रांगण से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पुन: जूनियर हाईस्कूल रामपुर में समाप्त हुआ। उधर, गोमती नदी के तट पर भारत विकास परिषद जौनपुर ने सुबह सूर्य को अर्घ देकर नए वर्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन काल से इस जगत के आराध्य भगवान भास्कर की पूजा आराधना करने की परंपरा हिंदू संस्कृति में निहित है। हमें अपने संस्कृति को हमेशा याद रखते हुए हिन्दू नववर्ष मनाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जिला संयोजक विक्रम गुप्त, भृगुनाथ पाठक, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, शरद साहू, शिव जायसवाल, अतुल सिंह, आशुतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। सभी का आभार सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed