फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Embezzlement of Rs 82.56 lakh from the accounts of 71 account holders, case registered

Jaunpur News: 71 खाताधारकों के खाते से 82.56 लाख रुपये का गबन, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 82.56 lakh from the accounts of 71 account holders, case registered
नगर की पंजाब नेशनल बैक शाखा में डेढ़ वर्ष पूर्व खाता धारकों के खाते से रुपये गायब होने के प्रकरण में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर दो बैंक कर्मियों के खिलाफ़ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बैंक में सिंगल विंडो ऑपरेटर (कैशियर) के पद पर 2019 से राकेश कुमार निवासी जागृति बिहार संजय नगर थाना कवि नगर जनपद गाजियाबाद तैनात था। वहीं थाना क्षेत्र के शिवाकर उपाध्याय निवासी नौली, कलापुर बैंक मित्र के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि वर्ष 2022 में दोनों ने मिलकर फर्जी प्रमाण-पत्र के माध्यम से कूटरचित तरीके से अपने सगे-संबंधियों और चहेतों के यहां खाताधारकों का पैसा ट्रांसफर कर निकाल लेते थे और बाद में आपस में बंटवारा कर लेते थे। इससे आए दिन खाताधारकों के खाते से अचानक पैसा गायब होने का मामला प्रकाश में आता था। शाखा प्रबंधक मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि उक्त दोनों बैंक कर्मियों से जब पूछताछ किया गया तो दोनों आनाकानी करने लगे और दिसंबर 2022 में दोनों बैंक छोड़कर भाग गए। खाता धारकों की शिकायत से पता चला की शाखा के 71 खाताधारकों के खाते से दोनों मिलकर लगभग 82.56 लाख रुपये गबन करके आपस में बांट लिए थे। इससे खाताधारक बहुत परेशान थे। खेतासराय पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर मुकदमा न दर्ज होने पर शाखा प्रबंधक द्वारा न्यायालय का सहारा लिया गया। न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर दो बैंक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। विवेचना की जा रही है विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed