फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electrification done in 1.30 lakh villages in eight years: AK Sharma

आठ सालों में 1.30 लाख मजरों में किया गया विद्युतीकरण : एके शर्मा

Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electrification done in 1.30 lakh villages in eight years: AK Sharma
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को उर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सरकार की ''सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति'' पर जोर दिया। कहा कि आठ सालों में 1.30 लाख मजरों में विद्युतीकरण किया गया, जबकि 20 हजार मजारों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

पहले किसान आत्महत्या करते थे। युवाओं के सामने पहचान का संकट था। प्रदेश में अराजकता थी। आज यह स्थिति नहीं है। प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा ऐसे मजरे थे जहां बिजली के तार और खंभे नहीं पहुंचे थे। बिजली कनेक्शन की बात करें तो पिछले आठ सालों में दोगुना कनेक्शन दिए गए हैं। अब तीन करोड़ 60 लाख कनेक्शन बांटे गए हैं। 25 से 30 लाख जर्जर खंभों को बदलकर नए खंभे लगाए गए है। इससे गुणवत्तापूर्ण बिजली लोगों को देने में सफल हुए हैं। कहा कि आठ वर्षों 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को प्रतिमाह निशुल्क अनाज, 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन, 2.86 करोड़ से अधिक किसानों किसान सम्मान निधि का लाभ 9 करोड़ लाभाथियों को 5 लाख तक चिकित्सा सुरक्षा कवच 56 लाख अधिक परिवारों को निशुल्क आवास दिया गया है। एक करोड़ से अधिक वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन की पेंशन राशि को 300 रुपये महीने से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया। अन्य योजनाओं का लाभ किसानों व आमजनता तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


...................................
295 लाभार्थियों को 13 करोड़ 17 लाख का ऋण वितरण

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय विकास महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जनपद से कुल 295 लाभार्थियों को 13 करोड़ 17 लाख का ऋण वितरण एवं ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के तहत टूल किट वितरण, प्रमाण-पत्र तथा सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा जौनपुर का वेब पोर्टल वेबसाइट लांच किया। उनके द्वारा उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों व बीसी सखियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने करीब 3 करोड़ 23 लाख का डेमो चेक भी दिया। स्वच्छता में ही लक्ष्मी का निवास होता है। 10 वर्षों में स्वच्छता का मुद्दा ज्वलंत मुद्दा बनकर उबरा अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे है। जनपद में 12 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। आज सामूहिक रूप से उद्यमियों को 13 करोड़ का प्रतीकात्मक चेक दिया गया है। हमारी सरकार जनता के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......................................

जानकारी देने वाले स्टॉल का किया अवलोकन

एके शर्मा ने प्रेक्षागृह परिसर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकर अजय प्रकाश के द्वारा नुक्क्ड़ नाटक और अशोक सोनकर जौनपुर के द्वारा लोकगीत गायन के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। उत्कृष्ण कार्य करने वाली बीसी सखियों बैक सखियों को सम्मानित किया गया। जनपद में सबसे अधिक निवेश करने वाले, सबसे अधिक जीएसटी जमा करने वाले, मसाला उत्पादन करने वाले, खाद्य प्रशंसकरण, मत्स्य उत्पादन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का शाल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

...........................................

पांच छात्रों को टैबलेट वितरित किया :-
बेसिक शिक्षा विभाग से दीपिका विश्वकर्मा द्वारा रश्मिरथी का पाठ, द्वारा श्रुतलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर साक्षी गौतम को प्रोत्साहित किया गया। मंत्री द्वारा जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्ष की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विगत 10 वर्ष की उपलब्धियों से जनसामान्य को जागरूक करने लिए विभागों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ, सीडीओ साईं तेजा सीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed