फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity substation will be constructed with Rs. 7.5 crore, the problem of tripping will be solved

Jaunpur News: 7.5 करोड़ रुपये से बनेगा विद्युत उपकेंद्र, दूर होगी ट्रिपिंग की समस्या

Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity substation will be constructed with Rs. 7.5 crore, the problem of tripping will be solved
जौनपुर। अपना दल एस पार्टी मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल ने मड़ियाहूं क्षेत्र में बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को प्रस्ताव भेजा है। प्रशासन ने 33/11 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र लंबे समय से बिजली की समस्याओं से जूझ रहा था। यह उपकेंद्र 7.5 करोड़ रुपये में बनेगा। इससे 1 लाख की आबादी के करीब 21 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इससे न केवल ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी बल्कि शटडाउन, ब्रेकडाउन व ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के रामपुर विद्युत उपकेंद्र में दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। रामपुर फीडर 440 एंपीयर के लोड से चलता है। इस पर अतिरिक्त भार होने के कारण केवल 2 फीडर ही एक साथ चल पा रहे हैं। क्षेत्र को केवल 5-6 घंटे ही बिजली मिल पाती है। लोड अधिक होने से तार हमेशा टूटे रहते हैं जिससे बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इसके लिए जनता वर्षों से मांग कर रही है। इस विद्युत उपकेंद्र से जीतापुर, गहरौल, बनी डीह, सेहरा, पचुरछी, परसूपुर समेत 35 गांवों को बिजली मिलेगी। इससे बिजली से जुड़ी समस्याओं से आम जनमानस को जल्दी ही निजात मिलेगी। इससे जहां किसान खुशहाल होंगे वहीं आए दिन भीषण गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मरों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन


सधीरनगंज गोरापट्टी में विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे जनता की ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही एस पर काम शुरू होगा।- डाॅ. आरके पटेल, अपना दल (एस) विधायक, मडियाहूं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed