फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity Corporation's game, issued two connections, now sending arbitrary bills

Jaunpur News: बिजली निगम का खेल, दो कनेक्शन कर दिए जारी, अब भेज रहे मनमाने बिल

Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's game, issued two connections, now sending arbitrary bills
जौनपुर। जिले में विद्युत निगम के मनमाने रवैये से उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं को दो-दो कनेक्शन दे दिए गए हैं जिसके लाख से ऊपर बिजली बिल आ रहा है। लोगों ने बताया कि दूसरा कनेक्शन यह कह कर दिया गया था कि पहला वाला कट जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी शिकायतें अधिक हैं। सोमवार को अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे पर पड़ताल की गई तो लोगों ने अपनी व्यथा बताई। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले कनेक्शन से मनमाना बिल आ ही रहा था अब दूसरे कनेक्शन से भी आने लगा। दूसरे कनेक्शन का भार जबरदस्ती उन लोगों पर थोपा गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब कनेक्शन लगाना होता है तो दिन-रात विद्युत कर्मी दौड़ते थे, जब कटवाना है तो कोई नहीं दिख रहा। यहां तक की उपकेंद्रों पर भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

केराकत तहसील क्षेत्र के तेजपुर (धधिया) गांव निवासी मंजू देवी के नाम से विद्युत निगम ने दो कनेक्शन दिए हैं। दोनों कनेक्शन का बिजली बिल 1.70 लाख रुपये आया है। इसके चलते वह एक कनेक्शन बंद करने के लिए कार्यालयों की दौड़ लगा रही हैं लेकिन अधिकारी केवल चक्कर लगवा रहे हैं। 2018 से ही उनकी समस्या बनी हुई है। इसका समाधान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के शेख अशरफपुर गांव निवासी विद्यावती देवी का बिजली निगम ने दो कनेक्शन दिए हैं। इससे उनका बिल 1 लाख रुपये से अधिक आया है। उन्होंने बताया कि उनके घर में 2014 से मीटर नहीं लगा और न ही चालू हुआ फिर भी मनमानी बिल आ रहा है। शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा बादशाहपुर के मनिहां गोविंदपुर गांव निवासी रियाज मोहम्मद व उनकी पत्नी सायरु निशा के नाम से दो कनेक्शन दे दिए गए हैं। घर एक और बिजली कनेक्शन दो जारी है। दोनों कनेक्शन का मनमाना बिजली बिल आ रहा है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
खुटहन थाना क्षेत्र के शेख अशरफपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 2014 में बिजली निगम ने उनके दो कनेक्शन करवा दिया। आज तक मीटर नहीं लगा और न ही चालू हुआ लेकिन 80,000 रुपये से अधिक का बिल आया है।

उपभोक्ता संबंधित एक्सईएन या अधीक्षण अभियंता को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत करें। समस्या का समाधान कराया जायेगा। यदि कोई अधिकारी लापरवाही कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -आरपी सिंह अधीक्षण अभियंता सर्किल द्वितीय, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed