{"_id":"61fac8d14287b65dc36cc2f3","slug":"electric-wires-with-the-help-of-bass-ball-can-make-life-s-light-jaunpur-news-vns636651742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार, गुल कर सकते हैं जिंदगी की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस-बल्ली के सहारे बिजली के तार, गुल कर सकते हैं जिंदगी की बत्ती
विज्ञापन
चांदपुर कॉलोनी में बांस बल्ली के सहारे खींचा गया बिजली का तार।
- फोटो : JAUNPUR
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर के कई इलाकों में बांस- बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है, जो दुर्घटना को दावत दे रही है। साथ ही लोगों के लिए जान लेवा बने है, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों में बड़ा हादसा होने का डर बना है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से पोल लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। वे चुप्पी साधे हैं, जिसको लेकर लोगों में रोष है।
शहर क्षेत्र में कुल 46 हजार 272 बिजली उपभोक्ता हैं, जिनको बिजली उपलब्ध कराने के लिए 585 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां बिजली उपलब्ध कराने के लिए पोल लगाए गए हैं, लेकिन अभी भी शहर के कई इलाकों में बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसा नजारा चांदपुर, बेगमगंज, खानपुर व चौकियां आदि मोहल्लों में देखा जा सकता है, जिसमें कई बांस-बल्ली जर्जर भी हो चुके हैं, जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं, जिससे हर समय घटना होने का डर बना रहता है। हालत यह है कि अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शहरवासियों ने इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं किया गया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
- कई मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है, जो कभी भी जान लेवा साबित हो सकते हैं। हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। पोल लगाने के लिए जिम्मेदारों से गुहार लगाया गया, लेकिन पोल लगाने का कार्य नहीं किया गया है, शीघ्र पोल लगाया जाना चाहिए। - नागेंद्रनाथ सिंह
विज्ञापन
- चौकियां मोहल्ले में कई स्थानों पर बांस व बल्ली के सहारे बिजली के तार गुजरे हैं, जिसमें से कई जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी टूट सकते हैं, जिसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासियों ने कई बार पोल लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। - साधना
- अबबिजली आपूर्ति से संबंधित जो भी कमियां हैं। अब उसे रीवैंप योजना के तहत ठीक करने का कार्य किया जाएगा। जिन भी इलाकों में बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार गुजरे हैं। उसकी जांच कराकर व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। - नजम अहमद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय