{"_id":"572e3fcd4f1c1bdb125cd13f","slug":"electric-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क से हटने लगे बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क से हटने लगे बिजली के खंभे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सद्भावना पुल के पास सड़क के बीच लगे बिजली के पोल को उखाड़कर रखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को सुंदर बनाने के लिए बीच सड़क पर लगे बिजली के पोलों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है। जो नए पोल लगाए जा रहे हैं उस पर पचास साल पुराने जर्जर तारों को बदला जा रहा है। बिजली के तारों को भूमिगत करने की भी योजना है।
पहले अटाला मस्जिद के आस पास के इलाकों में बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे। शहर में बिजली के जो तार और पोल लगाए गए हैं उसमें अधिकतर इलाकों में पचास साल पुराने हैं।
पुराने तार जर्जर हो गए हैं। सड़कों पर बेतरतीब लगे पोल और नीचे तक लटक रहे तार कई स्थानों पर दुर्घटना को भी दावत दे रहे हैं। कनेक्शन के लिए एक- एक पोल से सैकड़ों की संख्या में तार निकाल कर लोगों के घरों में पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
शहर के कई स्थानों पर पोल से निकले तार मकड़ जाल की तरह हैं। ऐसे स्थानों पर लाइन मैन को फाल्ट ढूंढने में भी समय लगता है। शहर को सुंदर बनाने के क्रम में बिजली के तार और पोल को व्यवस्थित किया जा रहा है।