फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly Rambali appealed in the court, said - Judge sir I am alive

बुजुर्ग रामबली ने कोर्ट में लगाई गुहार, बोले- जज साहब मैं जिंदा हूं

Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly Rambali appealed in the court, said - Judge sir I am alive
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 81 वर्षीय जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर धोखाधड़ी जालसाजी के मामले में सदर के नायब तहसीलदार समेत चार पर धोखाधड़ी, जालसाजी का वाद दर्ज कराया है। मृतक दिखाए गए 81 वर्षीय रामबली ने कोर्ट में हाजिर होकर कहा - जज साहब मैं जिंदा हूं।
विज्ञापन

रामबली निवासी चोरसंड ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल समेत चार के खिलाफ वाद दायर किया कि वह वर्तमान में गौसपुर खुटहन में निवास करता है। अपनी भूमि का मालिक काबिज है। चोरसंड में न रहने के कारण पड़ोसी ने नाजायज लाभ लेने के लिए उसे मृत दिखाकर सेक्रेटरी के माध्यम से मृत सर्टिफिकेट तैयार करा लिया। 12 सितंबर 2021 को रामबली को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने सरकारी कर्मचारियों को मिलाकर वादी की भूमि पर अपना नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज करा लिया। वादी अत्यंत गरीब है। वादी के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई में रहते हैं। वादी के परिवार के लोग मुंबई से जब घर आए और खेत की मेड़ बांधने गए तो पड़ोसी ने रोक दिया। कहा कि यह जमीन हमारे नाम हो गई है। अब हम इसके मालिक हैं। वादी जब मुआयना करने तहसील सदर आया तो उसे इस धोखाधड़ी जालसाजी की जानकारी हुई। वादी के तीन लड़के हैं और पत्नी भी अभी जिंदा है। इसके बावजूद आरोपी ने साजिश कर उसे मृत दिखा कर उसकी संपत्ति दूसरे के नाम करा दिया। अब उसे व उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वादी द्वारा थाना व पुलिस अधीक्षक को दरखास्त देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब वादी मजबूर होकर कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed