{"_id":"5f4279378ebc3e3cf87220ea","slug":"elderly-person-falls-in-a-well-after-drinking-alcohol-dies-jaunpur-news-vns5429664100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर कुएं में गिरा अधेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर कुएं में गिरा अधेड़, मौत
विज्ञापन
करंजाकला। लाल दरवाजा क्षेत्र में शनिवार की देर शाम कुंए में अधेड़ का शव मिला। बाहर निकालने पर उसकी पहचान बेगमगंज मोहल्ला निवासी नन्हकू उर्फ लंगड़ के रुप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में वह कुंए में गिरा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायख्वाजा थाना अंतर्गत लाल दरवाजा मोहल्ले में सड़क से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुंए से दुर्गंध उठने पर लोगों ने उसमें झांका तो एक शव पड़ा हुआ था।
सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शिकारगंज चौकी प्रभारी आरके तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान नन्हकू (50) वर्ष के रुप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब का आदी था। आसपास शराब की बोतल भी पड़ी थी। रास्ते से थोड़ा अंदर होने के कारण अक्सर यहां अक्सर शराबियों का जमावड़ा रहता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आशंका है कि नन्हकू शराब के नशे में कुंए में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह बात स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।