फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly man shot dead in Jaunpur Four teams formed, SP inspect

UP: झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग की मारी गोली, पैदल आए थे तीन बदमाश; तेज आवाज सुन पहुंचे बेटे की निकल पड़ी चीख

Sun, 02 Nov 2025 09:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 09:11 AM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले में बुजुर्ग को गोली मारने की सूचना पाकर माैके पर सरायख्वाजा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Elderly man shot dead in Jaunpur Four teams formed, SP inspect
मखन्चू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की कड़ैला गांव में बीत रात करीब 11 बजे झोपड़ी में सो रहे 76 वर्षीय एक वृद्ध को तीन लोगों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कड़ैला गांव के निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे जब वह अपने घर में सो रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि घर से करीब 50 मीटर दूर झोपड़ी में सो रहे उनके 76 वर्षीय पिता मखन्चु को तीन लोगों ने मार कर घायल कर दिया है। आनन-फानन में विनोद ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पिता दर्द से चीख रहे थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच एंबुलेंस से मखन्चु को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान गोली लगने की पुष्टि की। थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जांच पड़ताल में सरायख्वाजा पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कार्यवाहक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Elderly man shot dead in Jaunpur Four teams formed, SP inspect
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

घटना के अनावरण के लिए चार टीमें गठित
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे थाना सरायख्वाजा के ग्राम कड़ैला में मखन्चू नामक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की सूचना पर हम पहुंचे थे। उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां उपचार के दौरान मखन्चू की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु चार टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed