फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly man died in accident, two injured

हादसों में अधेड़ की मौत, दो जख्मी

Sun, 06 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man died in accident, two injured
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पवारा और चंदवक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर पवारा थाना क्षेत्र के सराय पवारा गांव के पास शुक्त्रस्वार की रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सराय पवारा गांव निवासी राम पाल सरोज(50), कृपाशंकर (35),  शुक्रवार की रात कहीं से लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक से दोनों अपने गांव के पास पहुंचे थे तभी कार की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार रामपाल और कृपाशंकर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां रामपाल की हालत नाजुक देख डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आस पास के लोगों ने कार को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी बेचू राम (55) जीप के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए।


बेचू राम रतनूपुर बाजार में स्थित अपनी साइकिल की दूकान पर काम कर रहे थे। मोढ़ैला की तरफ से आ रही सवारी जीप चालक ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बेचू की दुकान की तरफ मोड़ दिया। जीप की चपेट में आने से बेचू का पैर टूट गया। उनका इलाज वाराणसी के एक नीजी अस्पताल में चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed