फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly man crossing the road dies after being hit by a vehicle.

Jaunpur News: वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत

Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crossing the road dies after being hit by a vehicle.
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

तियरी गांव निवासी कमलेश कुमार ने शुक्रवार की देर रात तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे उनके पिता नन्हेलाल (62) जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर बनरहिया बाग के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वही कुछ बाइक सवारों ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पीछा किया लेकिन चालक भागने में सफल रहा। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने वृद्ध नन्हे लाल को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से नन्हे लाल की मौत हो गई है। मृतक के बेटे कमलेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
शाहगंज। क्षेत्र के तीन अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी हरिश्चन्द्र यादव (45) शुक्रवार की रात जौनपुर की तरफ से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। मुख्य मार्ग के नजीराबाद समीप गंदा नाले के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। दूसरी घटना शनिवार की दोपहर हुई। बाइक से खेतासराय जा रहा नगर के भादी मोहल्ला निवासी जफर अली (25) पुत्र मोहम्मद सैयद निहार असगर आजाद फाटक समीप चारपहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।तीसरी घटना सरपतहां थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई। थाना क्षेत्र के बुढूपुर गांव निवासी रंजीत (19) पुत्र राम सुंदर व विनोद (35) पुत्र बद्री प्रसाद शनिवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। बाइक जैसे ही खनुआई गांव समीप पहुंची सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवान में युवक का शव मिला
सुरेरी। थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव के सिवान में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शनिवार सुबह उसकी मौत हुई। गांव के चरवाहों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसे लड़खड़ाते हुए देखा था। युवक के शरीर पर सिर्फ एक लोअर था। वह अचेत होकर गिर पड़ा, जिसके बाद चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 33 वर्ष है। उसके दाहिने हाथ पर 'प्रीति' व 'महाकाल' लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से मृतक के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। मौत के कारणों की जांच जारी है, जिसमें कड़ी धूप भी एक संभावित कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed