फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly killed, three injured in road accidents

सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, तीन घायल .

Tue, 19 Nov 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly killed, three injured in road accidents
सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- जलालपुर, मछलीशहर और केराकत में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहली घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है। थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर स्थित लालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लालपुर निवासी राजपत यादव (50) की मौत हो गई। राजपत यादव रोज की तरह घर से भोर में करीब 3:45 बजे रेलवे क्रासिंग के पास स्थित अपनी चाय पान की दुकान खोलकर दुकान के सामने झाड़ू लगा रहे थे। तभी किसी जलालपुर से थानागद्दी की तरफ जा रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव सड़क पर पड़ा होने के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार से पैसा निकालने सोमवार को बैंक आई हीरावती सरोज (50) पत्नी अशोक निवासी खाखोपुर तेज गति से आ रहे रोड लाइट वाहन की चपेट में आ गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी गांव के पास सोमवार को साढ़े दस बजे दो बाइक की सीधी टक्कर में इंद्र देव यादव (40) निवासी रामपुर धरौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जौनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केराकत नगर में चौराहे के पास रविवार को देर शाम एक बस के धक्के से मेराज हाशमी निवासी मोहल्ला हाशमी नगर घायल हो गए। वह बाइक से केराकत नगर से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में बस की चपेट में आ गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed